Home CITY NEWS छात्रावास /आश्रम का राशन बाजार में! अधीक्षिका का वीडियो वायरल, छात्राओं के...

छात्रावास /आश्रम का राशन बाजार में! अधीक्षिका का वीडियो वायरल, छात्राओं के हक पर डाका?

कन्या आश्रम का राशन बाजार में! अधीक्षक का वीडियो वायरल, छात्राओं के हक पर डाका?

छिंदवाड़ा/तामिया (पंचायत दिशा समाचार )
जनजातीय विभाग द्वारा संचालित तामिया क्षेत्र के एक कन्या आश्रम से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से आश्रम की अधीक्षक छात्राओं के लिए आया सरकारी राशन बाहर बेचते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि यह राशन आश्रम में रहने वाली छात्राओं के भोजन के लिए आता है, लेकिन वायरल वीडियो में कथित रूप से उसे निजी तौर पर बेचने का मामला सामने आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आदिवासी छात्राओं के हक पर सीधा डाका माना जाएगा।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार

वही सूत्रों की जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो तामिया क्षेत्र के धानाकोडिया आदिवासी कन्या आश्रम का बताया जा रहा है जिसकी पुष्टि पंचायत दिशा नहीं करता है.. वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि आश्रमों में लगातारअनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। अब वीडियो वायरल होने के बाद जनजातीय विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

तामिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तर से जांच की मांग तेज…!

लोगों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि छात्राओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर रोक लग सके।

जनजातीय विभाग के क्षेत्र संयोजक का कहना…

जब इस बिषय में पंचायत दिशा समाचार से जनजातीय विभाग के क्षेत्र संयोजक ने मौखिक बातचीत में बताया कि ये वीडियो दो महिने पहले का है.. लेकिन आश्चर्य कि बात है कि पूरे घटना की जानकारी विभाग के क्षेत्र संयोजक को होने के बाद भी आज तक इन आदिवासी छात्राओं के हक में डांका डाल रही अधीक्षिका पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जानकारी के बाद भी आखिर क्षेत्र संयोजक ने कार्यवाही क्यों नहीं कि यह कई सवाल खड़े कर Show है..?

वायरल वीडियो की पुष्टि पंचायत दिशासमाचार नहीं करता

छिदंवाडा के जनजाति कार्य विभाग के छात्रावास एवं आश्रम में यह पहली घटना नहीं..?

जिले में जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित होने वाले छात्रावास एवं आश्रम शाला में यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ऐसी घटना चौरई के आदिवासी बालक छात्रावास में देखने को मिली थी जहां पर एक अधीक्षक ने बच्चों के मूल्य वाले सरकारी राशन को अपने घर ले जा रहा था जिसके बाद राजस्व विभाग चौरई ने सरकारी गेहूं अधीक्षक के धर से जप्त किया था.. और विभाग ने कार्यवाही करते हुए अधीक्षक को निलंबित कर दिया था लेकिन विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से पुनः राशन में फर्जीवाड़ा करने वाला अधीक्षक (शिक्षक) को दुसरे छात्रावास का अधीक्षक बना दिया गया, इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि जनजाति कर विभाग द्वारा संचालित छात्रावास के अधीक्षक के द्वारा ऐसा करना पहली बार नहीं है…?

जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त ने इस बिषय में कोई बात नहीं किया…!

फिलहाल प्रशासन और जनजातीय विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
नोट – वायरल वीडियो की पुष्टि पंचायत दिशा समाचार नही कर रहा है,.. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल वीडियो है