Home CITY NEWS जिला मुख्यालय के कन्या शिक्षा परिसर में पदस्थ दो अधीक्षिका पर बडी...

जिला मुख्यालय के कन्या शिक्षा परिसर में पदस्थ दो अधीक्षिका पर बडी कार्यवाही…?

जिला मुख्यालय के कन्या शिक्षा परिसर में पदस्थ दो अधीक्षिका पर बडी कार्यवाही…?

कान्या शिक्षा परिसर की दो अधीक्षिका आश्रम शाला में अनुपस्थित मिलने एंव लापरवाही करने पर बड़ी कार्रवाई…!

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ ) जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर आश्रम शाला में अनियमितताओं को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र संयोजक प्रियंका सरयाम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका एवं सहायक अधीक्षिका अनुपस्थित पाई गईं, जिसके बाद सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के समय छात्रावास प्रबंधन में लापरवाही सामने आई और जिम्मेदार अधीक्षिका एंव सहायक अधीक्षिका आश्रम शाला एवं कान्या शिक्षा परिसर में मिला सरकारी आवास में मौजूद नहीं मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग सतेंद्र मरकाम ने दोनों अधीक्षिकाओं को कन्या शिक्षा परिसर आश्रम शाला से हटाकर अधीक्षिका को आश्रम शाला में शैक्षणिक कार्य हेतु आदेशित किया है और सहायक अधीक्षिका को उनके मूल विद्यालय (मूल शाला) में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।
जनजातीय विभाग की इस कार्रवाई को छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने और जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों के संचालन में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
यह कार्रवाई छात्रावासों में अनुशासन और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।