Home CITY NEWS कलेक्टर श्री नारायन ने सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण….

कलेक्टर श्री नारायन ने सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण….

कलेक्टर श्री नारायन ने सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण….

75 इंची स्मार्ट टीवी से निर्मित स्मार्ट क्लास का भी किया विधिवत उद्घाटन…

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ ) कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा आज सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालिका छात्रावास, बी.टी.आई केम्पस छिन्दवाडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छात्रावास को उपहार स्वरूप प्रदान की गई 75 इंची स्मार्ट टीवी से निर्मित स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन किया।

  इस अवसर पर ए.पी.सी. आई.ई.डी. गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने छात्रावास को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा उपहार में प्रदान की गई सामग्री की विस्तृत जानकारी कलेक्टर श्री नारायन को दी। कलेक्टर श्री नारायन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया।

  कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल, जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के. ईड़पाची, प्राचार्य डाइट श्री एम.के.पाण्डवा, ए.पी.सी. श्री संकेत जैन, श्री भानू कुमार गुमास्ता एवं बी.आर.सी. श्री अजय केकतपुरे सहित छात्रावास के वार्डन, सहायक वार्डन, स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भी उपस्थित रहे