Home CITY NEWS छिन्‍दवाड़ा में जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पालकों...

छिन्‍दवाड़ा में जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पालकों का किया गया सम्मान…

छिन्‍दवाड़ा में जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पालकों का किया गया सम्मान…

छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ ) कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल, जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के. इंड़पाची तथा प्राचार्य डाइट श्री एम.के. पाण्डवा की उपस्थिति में आज जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से कक्षा 8वीं तक के विषयवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शी शिक्षकों एवं पालकों का सम्मान किया गया।

  कलेक्टर श्री नारायन के हस्ते छात्रों को ट्रैक सूट, केप, मिल्टन वॉटर बाटल, मिल्टन टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स (कम्पास), प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किए गए। साथ ही मार्गदर्शी शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

  इस अवसर पर कलेक्टर श्री नारायन ने छात्र-छात्राओं को और अधिक मेहनत करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिये मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पालकों को बच्चों को खेलकूद के साथ ही अन्य पत्र-पत्रिकाएं एवं प्रेरक कहानी की किताबें पढ़ने के लिये प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल प्रथम स्थान प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि कौशल आधारित ज्ञान अर्जन भी आवश्यक है। शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने अंग्रेजी विषय के राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिये व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

  कार्यक्रम में जिला शिक्षा केन्द्र के अकादमिक समन्वयक श्री संकेत जैन द्वारा ओलंपियाड का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ए.पी.सी. श्री भानू कुमार गुमास्ता, श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री मुकेश श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव एवं बी.आर.सी. श्री अजय केकतपुरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

  कार्यक्रम में बी.आर.सी. श्री विनोद वर्मा, श्री दिनेश डिगरसे, श्री राजकुमार सूर्यवंशी, श्रीमती अराधना श्रीवास्तव, श्री आर.एन. पाल, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव, श्री अमित वर्मा, श्री ऋषि जंघेला, श्री आनंद सोनी सहित जिला शिक्षा केन्द्र एवं जनपद शिक्षा केन्द्र का समस्त स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के लिए स्वरुचि पूर्ण भोजन की व्यवस्था भी की गई।