Home CITY NEWS भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने…..

भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने…..

भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने…..

छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा) जिलें की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया जब विधानसभा परासिया के कृषि विभाग से सेवानिवृत कृषि विकास अधिकारी विनायक नागदवने ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के समक्ष विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित श्री नागदवने ने बताया कि वे पार्टी की रीति नीति संगठनात्मक कार्य शैली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने ग्रामीण और कृषक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। जिससे वे प्रेरित हुए।

संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ…

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोषराव यादव ने कहा कि श्री विनायक नागदवने का लंबे समय का प्रशासनिक अनुभव और कृषि क्षेत्र की गहरी समझ संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी उन्होंने कहा कि श्री विनायक नागदवने बरसों तक जन सेवा से जुड़े रहे है और ए पार्टी के माध्यम से समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि परासिया विधानसभा क्षेत्र में उनके जोड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।