Home CITY NEWS चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार का बोलबाला,डेढ़ करोड़ रुपए का पेमेंट...

चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार का बोलबाला,डेढ़ करोड़ रुपए का पेमेंट 40 किसानों का चार महीने से बाकी व्यापारी के सामने अधिकारी नतमस्तक…?

चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार का बोलबाला: गजराज वर्मा और हरिनारायण लारिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। गजराज सिंह वर्मा की भ्रष्टाचारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का पेमेंट 40 किसानों का चार महीने से बाकी चल रहा है।

मंडी बोर्ड की अनदेखी
मंडी बोर्ड आंचलिक कार्यालय संभाग जबलपुर के डीएस हरिनारायण लारिया की भूमिका भी संदिग्ध है। वह छिंदवाड़ा आते हैं लेकिन चौरई मंडी में आने की फुर्सत नहीं है। गजराज वर्मा के साथ व्हाट्सएप्प कॉलिंग में बात कर कर कालाबाजारी से एकत्रित पैसे का लेनदेन करते हैं।

केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका
केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। हरिनारायण लारिया का रिटायरमेंट का फंड रोका जाए ताकि जांच में दोषी पाए जाने पर जेल की हवा भी खा सकें।

मंडी अधिनियम की अनदेखी
मंडी अधिनियम कहता है 24 घंटे में पेमेंट लेकिन चौरई कृषि उपज मंडी में 2 महीने में भी नहीं मिल रहा पेमेंट। बिना भुगतान पत्र सत्यापन के व्यापारी का माल डिस्पैच हो जाता है। गजराज वर्मा के ऊपर सीधा दिखता है पैसे कमाने का आरोप।

गजराज वर्मा मंडी कर्मचारी

भ्रष्टाचार का लंबा इतिहास
डीएस हरिनारायण लारिया ने अपने पूरे ड्यूटी काल में भ्रष्टाचार ही किया है। इससे पहले भी जबलपुर संभाग से ट्रांसफर होकर फिर लंबा पेमेंट देकर मंडी बोर्ड भोपाल में जबलपुर ही संभाग ले लिया। अगर इसके रिटायरमेंट से पहले जांच नहीं होती है तो यह रिटायरमेंट का फंड भी खाकर विदेश भाग जाएगा।

नीतू उईके मंडी सचिव चौरई

सरकार की जवाबदेही
क्या भाजपा की सरकार सीधा-सीधा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है? क्यों बढ़ रहे हैं इतने ज्यादा भ्रष्टाचारी? अब देखना होगा कि सरकार और न्यायालय क्या कार्रवाई करते हैं।

अब होगा बड़ा एक्शन?
क्या डीएस हरिनारायण लारिया और गजराज सिंह वर्मा का रिकॉर्ड बुलाया जाएगा? क्या मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल और कृषि मंत्रालय भोपाल में होगा चेक? क्या माननीय उच्चतम न्यायालय या हाई कोर्ट की खंडपीठ करेगी ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कोई एक्शन?

कर में अनियमित पाए जाने पर मंडी बोर्ड सरकारी कर्मचारी गजराज वर्मा एवं संभाग जबलपुर आंचलिक कार्यालय डीएस हरि नारायण लहरिया के ऊपर उचित एवं न्यायालय फिर दर्ज होगी। क्या फिर लहरिया रिटायरमेंट लेकर हो जाएंगे? किस दिन बचे हैं लहरिया जी के पास रिटायरमेंट के? अब देखना होगा कि सरकार और न्यायालय क्या कार्रवाई करते हैं।