Home NATIONAL गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की सरकार के 11 वर्षः बंटी...

गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की सरकार के 11 वर्षः बंटी विवेक साहू


गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की सरकार के 11 वर्षः बंटी विवेक साहू

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
छिन्दवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलता पूर्वक 11 साल पूर्णं होने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भारत के कदम संकल्प से सिद्धि की और बढ़ रहे है। 11 वर्ष पहले जब केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी थी तभी उन्होंने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार कार्य कर रहे है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को भारतीय सेना की ताकत का एहसास करा दिया है। चाहे बात शिक्षा की हो या रोजगार की मोदी सरकार ने कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली है।
सांसद श्री साहू ने कहा कि आर्थिक, सामरिक, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति सहित देश हित से जुड़े समस्त मामलों में हमनें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। अगर बात की जाए उच्च शिक्षा की तो मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई है। 2014 में जहॉ मेडिकल कॉलेजो की संख्या 387 थी जो 2025 में बढ़कर 780 हो गई है। देश में एम.बी.बी.एस. सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई है। मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरीया निकाली है। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है। स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्टअप पर फोकस से हमारे युवा ’विकसित भारत’ के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भारत में गरीबी की खिलाफ मोदी सरकार ने बड़ी लड़ाई जीत ली है। देश में गरीबों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की बेहद गरीबी में जी रहे लोगों की संख्या 2011-12 में 27.1 प्रतिशत से एक दशक में तेजी से घटकर 2022-23 में 5.3 प्रतिशत रह गई।
देश में मंदिरों के गलियारों और तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व पुनर्विकास हुआ
सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में मंदिरों के गलियारों और तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व पुनर्विकास हुआ है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक उज्जैन, मां कामाख्या मंदिर, राम मंदिर अयोध्या, केदारनाथ धाम और जूना सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार से भारत की आध्यात्मिक आत्मा को एक नई ऊर्जा मिली है। ये परियोजनाएं धार्मिक भावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।

तीर्थयात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रयास
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि भारत की समावेशी सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए प्रसाद योजना के तहत मस्जिदों, चर्चों और अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का भी पुनर्विकास किया गया है। स्वदेश दर्शन और हृदय योजनाओं के माध्यम से पर्यटन एवं विरासत शहरों के विकास में समग्र निवेश किया गया है। भारत की खोई हुई धरोहरों को वापस लाने के अभियान ने भी गति पकड़ी है। 2013 से पहले, विदेश से भारत को केवल 13 चोरी की गई प्राचीन वस्तुएं वापस की गई थी। हालाकि 2014 के बाद से अब तक 642 प्राचीन वस्तुएं विभिन्न चरणों में भारत लौटाई गई हैं, जिनमें से अकेले अमेरिका से 578 कलाकृतियां लौटी हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत के राष्ट्र-निर्माताओं को उचित सम्मान देने की दिशा में भी कई उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, जलियांवाला बाग स्मारक और 11 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जैसे संस्थान देश की स्मृति में बलिदानों को जीवित रखते हैं। भारत मंडपम और नया संसद भवन भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक बनकर उभरे हैं।


छिन्दवाड़ा-पाण्ढुर्णा सांसद ने बताया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान और काशी तमिल संगमम जैसे आयोजनों ने भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बीच सेतु का काम किया है। महाकुंभ 2025 का आयोजन, जिसमें एक माह में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, इस बात का प्रमाण है कि भारत में आध्यात्मिक एकता कितनी गहराई से रची-बसी है। भारत ने योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने दुनिया भर में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। आयुर्वेद को भी वैश्विक मान्यता दिलाने के प्रयासों में तेजी आई है। आयुष मंत्रालय ने 24 देशों के साथ समझौते किए हैं और 35 देशों में आयुष सूचना केंद्र स्थापित किए हैं। संस्कृति के क्षेत्र में भारत की वैश्विक साख को बढ़ाने के लिए मुंबई में विश्व आडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते किए गए। इस आयोजन ने भारत के रचनात्मक उद्योगों को वैश्विक मंच प्रदान किया भारत की यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी वृद्धि हुई है। जुलाई 2024 में असम के मोइदम्स को इस सूची में शामिल किया गया, जिससे अब भारत के पास 43 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
भाजपा की उपलब्धियों की 5 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुये सांसद श्री साहू ने कहा कि इन 11 वर्षों में सरकार ने पॉच बडी उपलब्धियां हासिल की है।
कॉलेज-यूनिवर्सिटीः साल 2014-15 में कॉलेजों की संख्या 38,498 थी, जो मई 2025 तक बढ़कर 51,959 हो गई हैं। इसी अवधि में यूनिवर्सिटी की संख्या 760 से बढ़कर 1,334 हो गईं।
अटल टिंकरिंग लैबः आज देशभर में 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब हैं और अगले 5 वर्षों में 50,000 लैब का लक्ष्य है।
आई.आई.टी. संस्थानः 2014 से पहले 16 आई.आई.टी. संस्थान थी, जिसकी संख्या 2024 में बढ़कर 23 हो गई।
स्कूल : प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत 14,502 स्कूल विकसित किए जा रहे हैं।
नईं यूनिवर्सिटी : पहला फोरेंसिक विश्वविद्यालय, पहला रेल एवं परिवहन विश्वविद्यालय, उत्तर-पूर्व में पहला एम्स, सिलवासा में पहला मेडिकल कॉलेज, लद्दाख में पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।