Home CITY NEWS महाराणा प्रताप के चरणों में नतमस्त हुए कांग्रेसजन-शहर कांग्रेस ने माल्यार्पण कर...

महाराणा प्रताप के चरणों में नतमस्त हुए कांग्रेसजन-शहर कांग्रेस ने माल्यार्पण कर किया याद…

महाराणा प्रताप के चरणों में नतमस्त हुए कांग्रेसजन
-शहर कांग्रेस ने माल्यार्पण कर किया याद..


छिन्दवाड़ा:- मेवाड़ के महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती पर कांग्रेसजन उनके चरणों में नतमस्त हुए। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन को मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ अडिग प्रतिरोध के लिए याद किया जाता है। विशेष रूप से हल्दी घाटी के युद्ध के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने देश और संस्कृति की रक्षा के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया। महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में हमेशा नैतिकता व सिद्धांतों का पालन किया। उन्होंने अनेकों कठिनाईयों का सामना किया और कभी हार नहीं मानी। अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में उन्होंने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का प्रदर्शन किया।

आयोजित कार्यक्रम में हेमंत राय, वासुदेव शर्मा, जगदीश झांझोड़, राजू स्वामी, पप्पू यादव, आनंद राजपूत, शैलू सेंगर, सचिन वानखेड़े, आशीष चौधरी, अर्जुन बघेल, मुकेश उपाध्याय, टिंकू राय, तरूण कराड़े, पिंचू बैस अमित मालवी, अमित श्रीवास्तव, सिराज कुरैशी, जाकिर परवेज, चिंटू काले, सचिन दुबे, स्वप्निल शर्मा, बबला पटेल, विवेक मालवी, आभास चौरसिया, विशाल साहू, मयंक श्रीवास्तव, मौसम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कांग्रेस सेवादल ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
छिन्दवाड़ा:- शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि प्रेम के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती कांग्रेस सेवादल के द्वारा मनाई गई। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, बलराम चौहान, देशराज बारस्कर, रमेश बेले, सुनील सारगपुरे, सुनील सातपुते, कमलेश सातपुते, राजेन्द्र इन्दोरकर, पंचम अमरोदे, विक्रम नन्देवार, रवि खिलवाड़ी, रमेश माहोरे, देवेन्द्र लोखण्डे, राजेश धुर्वे, प्रदेशराज बारस्कर, प्रदीप चौरसिया, शिव भवन सिंह, चन्द्रभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।