Home CITY NEWS गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से मिला संबलः बंटी विवेक...

गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से मिला संबलः बंटी विवेक साहू

गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से मिला संबलः बंटी विवेक साहू

सांसद बंटी विवेक साहू ने नवविवाहितों  को दिया आशीर्वाद व शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत हर्रई में 449 एवं बिछुआ में 248 जोड़ों की हुई शादी

पंचायत दिशा समाचार

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत छिंदवाड़ा व पांढुर्णा सहित पूरे प्रदेश की निकायों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, यह योजना गरीब परिवारों के लिए संबल के रूप में काम कर रही है। जो गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी करने के लिए लाखों का कर्ज लेकर तमाम व्यवस्थाएं किया करते थे। अब उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना लागू होने के बाद से बेटियों की शादी करने की चिंता खत्म हो गई है। अब सभी गरीब परिवारों की सभी चिंताओं को भाजपा सरकार ने अपने कंधों पर ले लिया है।    
           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता खत्म हो गई है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्रई और बिछुआ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है। पहले की कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों को योजनाओं का सीधा लाभ न देते हुए बिजौलियों की मदद से दिया जाता था। बिजौलियों के कारण गरीबों तक चंद रूपए ही पहुँच पाते थे। लेकिन अब नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में हर योजना का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुँच रहा है।
           हर्रई में आयोजित कार्यक्रम को विधायक कमलेश शाह, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला मंत्री मनोज नेमा, मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कामिनी शाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभूदयाल साहू, सुरलाखापा मंडल अध्यक्ष दीपा श्याम डेहरिया, अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी डॉ.प्रियंका शर्मा, मंडल अध्यक्ष बटकाखापा हरीश साहू ने और बिछुआ में आयोजित सामारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे, विधायक सुजीत चौधरी, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी ने संबोधित किया।

हर्रई और बिछुआ में हुए 697 जोड़ों के विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत हर्रई और बिछुआ सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें हर्रई में 449 एवं बिछुआ में 248 जोड़ों के सामूहिक विवाह संपन्न हुए। सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्रई और बिछुआ के नवविवाहित 697 जोड़ों को आर्शीवाद व शुभकामनाएं दी। साथ ही शासन की योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़ों को 49 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित करते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सांसद ने किया धर्म गुरुओं का सम्मान

हर्रई और बिछुआ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित हुए समारोह के दौरान हर वर्ग से विवाह कार्य संपन्न कराने के लिए आए हुए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं का सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया वहीं सभी गुरूजनों का पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

बारात में भी शामिल हुए सांसद

हर्रई और बिछुआ में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पूर्व दोनों नगरों में दूल्हों की सामूहिक बारात निकाली गई, जिसमें घोड़ों और बग्गियों में सवार होकर बैंड बाजे के साथ बारात निकली। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण बाराती के रूप में शामिल होते हुए, बारात लेकर सामूहिक विवाह स्थल पहुँचें जहां पर घरातियों द्वारा बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।

सांसद ने नवविवाहित जोड़ों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन

बिछुआ में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान नवविवाहित जोड़ों सहित बारातियों और घरातियों को पंगत में बैठाकर भोजन कराने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू ने सादगी का परिचय देते हुए पंगत में ही बैठकर नवविवाहित जोड़ों के साथ भोजन किया। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर देखा गया है कि इस तरह के बड़े आयोजनों में अतिथियों के लिए अलग से बैठक व्यवस्था कर भोजन कराया जाता है लेकिन सांसद श्री साहू ने आम नागरिकों की तरह ही पंगत में बैठकर भोजन किया। जो उनकी सादगी को दर्शाता है।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

हर्रई में आयोजित हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संगीता डेहरिया, नगर पालिका के समस्त पार्षदगण, जनपद पंचायत के समस्त सदस्यगण, एसडीएम हेमकरण धुर्वे, तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल, सीईओ जनपद पचायत आर.एन.सिंह, सीएमओ अनिल देवार, बिछुआ में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चोपड़े, गोपाल कवरेती, नगर परिषद अध्यक्ष रामचंद्र बोबड़े, उपाध्यक्ष मंगलेश धुर्वे, जनपद उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे, जिला पंचायत सदस्य पंचकुला परतेती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिज़वान कुरैशी सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।