Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ग्राम कुंडा चौरई में खुलेगी...

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ग्राम कुंडा चौरई में खुलेगी नवीन शासकीय आई टी आई..

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ग्राम कुंडा चौरई में खुलेगी नवीन शासकीय आई टी आई..

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से चौरई विकासखंड के ग्राम कुंडा चौरई में नवीन शासकीय आई टी आई की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही कुंडा चौरई के आसपास निवासरत विद्यार्थियों को उक्त आई टी आई में नवीन सत्र से एडमिशन मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में 51 शासकीय आई टी आई विभिन्न विकास खंडों में प्रारंभ की जानी है। जिसमें एक आई टी आई कुंडा चौरई भी शामिल है। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चौरई की पुरानी बिल्डिंग का चयन कर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर ली है। सत्र 2025 में इस नई आई टी आई में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। इस आई टी आई के प्रारंभ होने से ग्राम के छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा निकटवर्ती केन्द्र में प्रारंभ हो सकेगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा भी दी जाए, जिससे वे पढ़ाई के बाद विभिन्न कंम्पनियों में रोजगार सहित खुद का स्वरोजगार प्राप्त कर सके। उक्त आई टी आई स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।