Home CITY NEWS नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में मिला किसानों को सम्मान और संबल...

नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में मिला किसानों को सम्मान और संबल : बंटी विवेक साहू…

नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में मिला किसानों को सम्मान और संबल : बंटी विवेक साहू

  • प्रधानमंत्री जी ने बिहार के भागलपुर में एक क्लिक के माध्यम से 9.76 करोड़ किसानों को 19वीं किस्त के माध्यम से जारी की 22 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि
  • छिंदवाड़ा के दो लाख 24 हजार एक सौ किसानों को 44.82 करोड़ एवं पांढुर्णा के 52,276 किसानों को 10.45 करोड़ की जारी हुई राशि

छिंदवाड़ा/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के भागलपुर में एक क्लिक से साथ 9.76 करोड़ किसानों को 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। इसमें छिंदवाड़ा के दो लाख 24 हजार एक सौ किसानों को 44.82 करोड़ एवं पांढुर्णा के 52,276 किसानों को 10.45 करोड़ की राशि जारी हुई है। भागलपुर मे आयोजित मुख्य समारोह एवं छिंदवाड़ा में कृषि विज्ञान केन्द्र में ऑनलाईन देखे गये कार्यक्रमों में मौजूद किसानों को 19वीं किस्त के माध्यम से राशि मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी है तब से ही किसानों को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि मिलने से अब उन्हें छोटे कर्ज नहीं लेना पड़ रहा है। पहले की सरकारों ने सिर्फ किसानों का शोषण किया है। उसी के परिणाम है कि उस दौरान हुए करोड़ों के घोटाले अब उजागर हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती की ओर आकर्षित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ देश के किसानों को मिल रहा है। सांसद श्री साहू ने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तैयार हुए केन्द्रीय बजट 2025-26 में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना कम उत्पादकता और औसत से कम ऋण पहुंच वाले 100 कृषि जिले में शुरू की जाएगी जिसमें फसल की गहनता और वित्तिय समावेशन में सुधार करके 1.7 करोड़ किसानों को लाभ दिया जायेगा। इसी का परिणाम है कि कृषि बजट 2013-14 में 21,933.50 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 1,27,290 करोड़ हो गया है। जो ऐतिहासिक 580 प्रतिशत को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक वृध्दि ने किसानों के लिए उत्पादन,मशीनीकरण,सिंचाई, और वित्तीय समावेशन में प्रगति को बढ़ावा दिया है।

इस दौरान भागलपुर बिहार में आयोजित कार्यक्रम को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यो को विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने कृषि के क्षेत्र में उन्नत कार्य करने वाले किसान कैलाश पवार, बुधमान मोहने,हर्षित चौरसिया,हरीश राय,अरविंद रघुवंशी, प्रदीप चौरसिया, रामराज चौरसिया, रोहित वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अतिथियों और अधिकारियों द्वारा कृषि विकास केन्द्र चंदनगांव द्वारा किसानों के लिए तैयार किए गये मूंग एवं उड़द की उन्नत खेती, प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान एवं गन्ना फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक के लिए तैयार किये गये पर्चो का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, डीन आर.सी.शर्मा, जनपद अध्यक्ष तामिया तुलसा परतेती, वरिष्ठ नेता संतोष पटेल, जागेन्द्र अल्डक, संजय पटेल, अलकेश साव, मदन साहू, मनोज सक्सेना, संजय सक्सेना, विजय पाण्डे, परियोजना समन्वयक डॉ पंकज कुमार, उपसंचालक कृषि जितेन्द्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।