Home CITY NEWS खेत में काम कर रहे किसान पर सियार ने किया हमला ..

खेत में काम कर रहे किसान पर सियार ने किया हमला ..

खेत मे काम कर रहे किसान पर सियार ने किया हमला, किसान हुआ घायल..

खेत मे काम कर रहे किसान पर सियार ने किया हमला, किसान हुआ घायल

पानी बगाते समय किया था हमला, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

छिंदवाड़ा/ अमरवाड़ा के वन क्षेत्र में आए दिन सियार के हमले के मामले सामने आ रहे है। पिछले दो महीने के दौरान तकरीबन एक दर्जन से अधिक किसान व अन्य सियार के हमले का शिकार चुके है। इन मामलों को लेकर वन विभाग की गस्त पर सवालियां निशान लग रहे है। मंगलवार को फिर सियार के हमले का एक मामला सामने आया है। जहां वर्धिया गांव के रहने वाले किसान धनीराम डेहरिया उम्र 60 साल अपने खेत में पानी बगा रहा था। इस दौरान सियार ने उस किसान पर झपट गया। उसने चेहरे और दोनों हाथ में काट लिया। इस हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गए। जैसे तैसे किसान जान बचाकर घर की तरफ भागा। कुछ से कुछ ही दूरी पर मकान है। परिजन तत्काल उसे अमरवाड़ा अस्पताल ले गए। वन अमला भी अस्पताल पहुंच गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वन अमला शासकीय वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

एक महीने की मिलेगी मजदूरी

इस मामले में अमरवाड़ा पूर्व वन मंडल रेंजर रामानंद कस्तवार ने बताया कि घायल पर सियार ने हमला किया है। वन विभाग घायल का इलाज करवा रहा है। एक महीने तक उसकी देखरेख की जाएगी। इस दौरान उसकी एक महीने की मजदूरी और इलाज में जो भी खर्च आएगा, उसे दिया जाएगा।