मैं अध्यक्ष के रूप में नहीं आपके कार्यकर्ता भाई के रूप में आपके साथ खड़ा रहूंगा: शेषराव यादव
संगठन सर्वोपरि होता है और संगठन में कोई बड़ा छोटा नहीं होता: शेषराव यादव
नगर के मुख्य मार्ग पर किया गया अभूतपूर्व स्वागत किया गया
छिंदवाड़ा/भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव पुनः सर्व सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरान्त शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव का अभूतपूर्व स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव सर्वप्रथम ख़ुनाझिर स्थित हमारे हनुमान मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमानजी की पूजा आराधना की जिसके उपरान्त उन्होंने अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजन करने उपरान्त नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जिला भाजपा कार्यालय लालबाग रोड पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को नवनियुकी जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव नें संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिलाध्यक्ष के रूप में नहीं बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता भाई के रूप में आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि होता है और संगठन में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा संस्कारवान पार्टी है और भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य होता है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने लगातार जीत हासिल की है और भाजपा की विजय यात्रा यहां रुकने वाली नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य की उपाधि ऐसे ही नहीं दी गई है, उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की सेवा में पूरा जीवन निकाल दिया लेकिन कभी अपेक्षा नहीं की। उन्होंने कहा कि ये वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारे संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यकर्ताओं को सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव के साथ पूर्व विधायक पं रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान सिंह, ताराचंद बाबरिया, नथन शाह, प्रियवर सिंह ठाकुर, उत्तम ठाकुर, रमेश पोफली, श्रीमती कांता ठाकुर, लखन वर्मा, अजय सक्सेना, परमजीत सिंह बिज, विजय पांडे, संजय पटेल, श्रीमती गरिमा दामोदर, धर्मेंद्र मिगलानी, कमलेश उईके, दिन्शु यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे