Home CITY NEWS पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व वरिष्ठ जनों का किया सम्मान…

पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व वरिष्ठ जनों का किया सम्मान…

पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व वरिष्ठ जनों का किया सम्मान..

लोहड़ी शब्द तिलहोड़ी यानी तिल से बना है जिसका अर्थ है तिल और रोहड़ी का अर्थ है गुड़ इसलिए इसे लोहड़ी कहा जाने लगा,समय के साथ बदलते हुए यह लोहड़ी शब्द बन गया।*
लोहड़ी का त्यौहार पंजाब हरियाणा एवं दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पंजाबी परिवारों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ नई फसल के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। यह त्यौहार ठंड के अंत और रबी की फसलों की कटाई का भी प्रतीक है,साथ ही यह त्यौहार नव विवाहित जोड़ों एवं नवजात बच्चों के लिए भी बेहद खास होता है।


लोहड़ी की कथा राजा दक्ष की पुत्री माता सती से जुड़ी है,माता सती के योगाग्नि दहन की स्मृति में लोहड़ी की अग्नि जलाई जाती है। साथ ही यह त्यौहार की उत्पत्ति दुल्ला भट्टी की कहानी से भी जुड़ी है,जो पंजाब राज्य के एक प्रसिद्ध नायक थे जिन्होंने मुगल शासक अकबर के खिलाफ विद्रोह किया था। हर लोहड़ी के गीतों में उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शब्द होते हैं।

इसी के अंतर्गत पंजाबी समाज छिंदवाड़ा के द्वारा आयोजित लोहड़ी के कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरुद्वारा सिंघ सभा छिंदवाड़ा के ज्ञानी जी एवं आनंदपुर आश्रम कुटिया की मधु बाई जी के द्वारा एवं समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनों एवं सभी परिवारों की उपस्थिति में अग्नि प्रज्वलित कर लोहड़ी के कार्यक्रम की शुरुआत की एवं सभी ने अग्नि की परिक्रमा कर उसमें लाई,रेवड़ी,मूंग फ़ल्लीयां डाली और आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया एवं साथ ही नई पहल के तहत सभी समाज को एकजुट करने, सनातन को मजबूत करने हेतु अन्य समाज जैसे अग्रवाल समाज के श्री सुरेश अग्रवाल जी, ब्रह्म समाज के श्री विजय पांडे जी, गुजराती समाज के अस्सू मेहता जी, सिंधी समाज के संजय बंटी लालवानी जी, झंग समाज के पदाधिकारियों एवं
उनके साथ आये अन्य उपस्थित पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र राय एवं अन्य पत्रकार साथियों का भी सम्मान किया गया।

इसके उपरांत समाज के लोगों के मनोरंजन के लिए संगीत ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया। साथ ही समाज के बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए,जिसमें महिलाओं का पंजाबी गिद्दा एवं नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा इसके पश्चात नव वैवाहिक जोड़ो एवं प्रथम वर्ष लोहड़ी में शामिल हुए नवजात बच्चों का भी सम्मान किया गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रोत्साहन हेतु उपहार प्रदान किए गए। अंत में लोहड़ी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपस्थित लोगों का समाज के अध्यक्ष श्री अनिल साहनी एवं सचिव श्री अनिल तनेजा ने सभी का आभार माना।