सिवनी जिले में पेंच नहर का पानी नहीं मिलने से भड़के किसान
नेशनल हाइवे 44 पर उतरे सैकड़ो किसान
बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद
पंचायत दिशा समाचार (सिवनी)- सिवनी जिले के बंडोल के कलारबांकी क्षेत्र में पेंच नहर का पानी नहीं छोड़े जाने से भड़के किसानों ने नेशनल हाइवे 44 में फिल्टर प्लांट के पास जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल पहुंचा है। कलारीबांकी समेत आसपास के लगभग 42 गांवों के किसानों ने 25 दिसंबर तक पेंच का पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंचने पर 26 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियो ने ध्यान नहीं दिया।

जिसके बाद आज बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर गए। किसानों ने हाइवे को जाम कर नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि समय पर नहर से पानी नहीं मिलने के कारण फसल खराब हो रही है।आक्रोशित किसानों का कहना है कि वे कई वर्षों से मचागोरा बांध के पानी के लिए प्रयासरत है लेकिन अब तक उन्हें पानी नहीं मिल पाया है।
