Home POLITICAL कांग्रेस ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी भंग…

कांग्रेस ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी भंग…

कांग्रेस ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी भंग…

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन-नवीन

ऊर्जा के साथ मैदान में नजर आयेगी छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना कांग्रेस की टीम….

By admin
21 August 2024
पंचायत दिशा समाचार

भोपाल– मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज छिदंवाडा जिला व पांढुर्ना जिलें की समस्त कार्यकारिणी भंग कर दी गई है । प्रदेश अध्यक्ष ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ से चर्चा के उपरांत कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

जिलें में काग्रेंस पार्टी अब नए सिरे से कार्यकारिणी करेगी गठित..

छिदंवाडा एंव पांढुर्ना में समस्त कार्यकारिणी भंग होने से आगामी दिनों में जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे व पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झलके द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना की जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी, पर्यवेक्षक, प्रभारी, चारों मोर्चा संगठन की कार्यकारिणी, समस्त प्रकोष्ठों व विभाग को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। दोनों ही जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने बताया कि नगर, गांव व कस्बों से लेकर जिला मुख्यालय तक जल्द ही कांग्रेस की नई टीम तैयार होगी जिसकी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। आगामी दिवसों में जिला छिन्दवाड़ा व जिला पांढुर्ना की सशक्त व ऊर्जावान टीम मैदान में नजर आयेगी।

चार मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष यथावत रहेंगे:-

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे व झलके ने बताया कि कांग्रेस के चार मोर्चा संगठन जिला महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यथावत रहेंगे।