Home STATE भारी बारिश के कारण मेहरा पिपरिया में गिरा गरीब परिवार का कच्चा...

भारी बारिश के कारण मेहरा पिपरिया में गिरा गरीब परिवार का कच्चा मकान..

भारी बारिश के कारण मेहरा पिपरिया में गिरा गरीब परिवार का कच्चा मकान..

By admin
15 August2024
पंचायत दिशा समाचार

सिवनी– जिलें की सिवनी विकासखंड की ग्राम पंचायत मेहरा पिपरिया गांव के निवासी अशोक पिता चमरिया खरे का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण ढह गया। अशोक खरे ने बताया कि भारी बारिश से मकान में दरारें आनी शुरू हो गई। गिरने की आशंका से पूरा परिवार मकान से बाहर आ गया था। में और मेरा परिवार बाहर थे तभी आकर देखे तो पूरा मकान बारिश की वजह से गिरा गया है

अशोक खरे प्राइवेट कार में चालक है। अशोक और उसका परिवार फिलहाल उसके बहन के धर छिदंवाडा में रह रहा है। उसका जीजा दुर्गा ने ने इस संकट की घड़ी में अपने यंहा में रहने का सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव एंव संरपच और वार्ड सदस्य को सूचित कर दिया है। परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार से तुरंत उचित मदद की फरियाद की है।