Home CITY NEWS शासकीय ग्रामीण तालाबों में निःशुल्क मत्स्यबीज संचयन..

शासकीय ग्रामीण तालाबों में निःशुल्क मत्स्यबीज संचयन..

शासकीय ग्रामीण तालाबों में निःशुल्क मत्स्यबीज संचयन..

By admin
9 August 2024
रिपोर्ट-ठा.रामकुमार राजपूत
पंचायत दिशा समाचार

छिन्दवाडा (म.प्र) कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में आत्मा परियोजना के अंतर्गत विकासखण्ड-तामिया के 25 एवं जुन्नारदेव के 15 चिन्हित अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर व अन्य ग्रामीण तालाबों में कॉमन कार्प का मत्स्यबीज निःशुल्क संचयन किया गया है। सहायक संचालक मत्स्योघोग ने बताया कि आत्मा परियोजना के तहत जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के 5-5 तालाबों में निजी मत्स्य कृषकों को मत्स्यबीज प्रदाय किया जाएगा।