Home CITY NEWS स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों पर गिरी गाज

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों पर गिरी गाज

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों पर गिरी गाज

अंतिम नोटिस जारी, जल्द होगी सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई

छिंदवाड़ा, 8 अक्टूबर। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना जिले में पदस्थ 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को भारी पड़ गया है। प्रशासन ने कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और लापरवाही के मामले में इन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित पटवारियों को अंतिम नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा बर्खास्तगी संबंधी आदेश जल्द ही संबंधित पटवारियों को तामील कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उनके शासकीय बस्ते वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वामित्व योजना जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी यदि किसी पटवारी द्वारा योजना के कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बरती जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व अमले में भी हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को योजनाओं के कार्यों में समयबद्धता और गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।