Home CITY NEWS दूधी बांध के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन, अनिश्चित कालीन धरना शुरू…

दूधी बांध के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन, अनिश्चित कालीन धरना शुरू…

दूधी बांध के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बांध निर्माण पर रोक लगाने की मांग

तामिया। दूधी नदी पर प्रस्तावित बांध के विरोध में बांध प्रभावित ग्रामीणों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार से ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलनरत ग्रामीणों ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित बांध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

देवरावेन भलावी, प्रदेश अध्यक्ष

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित बांध निर्माण से तामिया क्षेत्र के करीब 30 से 40 गांवों के आदिवासी परिवार प्रभावित होने की आशंका है। उनका कहना है कि वे वर्षों से अपनी कृषि भूमि और वन भूमि पर खेती-कास्त करते आ रहे हैं तथा इन्हीं संसाधनों पर उनके परिवारों की आजीविका निर्भर है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बांध निर्माण होने की स्थिति में बड़ी संख्या में परिवारों के सामने विस्थापन और आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और शासन से मांग की कि प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति और उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लिया जाए।

धरना दे रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रस्तावित परियोजना के संबंध में प्रभावित गांवों के लोगों से चर्चा, उनकी आपत्तियों पर विचार और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।