सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने एलईडी स्क्रीन पर फेंका टैब
पुलिस ने युवक को पकड़कर हिरासत में लिया, कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी
छिंदवाड़ा। सेवा ज्योति यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने कार्यक्रम स्थल पर लगी एलईडी स्क्रीन की ओर टैब फेंक दिया। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने किस वजह से एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंका, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों और उसके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है






