Home AGRICULTURE प्राकृतिक आपदा से सोयाबीन फसल को नुकसान, किसानों ने सर्वे कर मुआवजा...

प्राकृतिक आपदा से सोयाबीन फसल को नुकसान, किसानों ने सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की…

प्राकृतिक आपदा से सोयाबीन फसल को नुकसान, किसानों ने सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की
बींझावाड़ा में 150 से 200 एकड़ में सोयाबीन फसल प्रभावित होने का दावा, राजस्व विभाग से शीघ्र सर्वे की मांग

रिपोर्ट/ रामकुमार राजपूत

मोबाइल -8989115284
छिंदवाड़ा/चौरई। ग्राम बींझावाड़ा क्षेत्र में किसानों द्वारा बोई गई सोयाबीन की फसल को प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की बात कहते हुए प्रभावित किसानों ने राजस्व विभाग से फसल क्षति का सर्वे एवं पंचनामा तैयार कर नियमानुसार मुआवजा तथा फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में किसानों की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), चौरई को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में बताया गया है कि ग्राम बींझावाड़ा क्षेत्र में करीब 150 से 200 एकड़ में सोयाबीन की फसल लगी हुई है, जिसमें प्राकृतिक आपदा के कारण काफी नुकसान होने का दावा किया गया है।


किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित खेतों का राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन किया जाना आवश्यक है।
किसानों ने रखी यह मांग
आवेदन में मांग की गई है कि ग्राम बींझावाड़ा क्षेत्र में सोयाबीन फसल को हुए नुकसान का मौके पर सर्वे कर पंचनामा तैयार किया जाए तथा पात्र किसानों को शासन के नियमानुसार फसल क्षति की राशि एवं फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए।
किसानों ने प्रशासन से समय पर सर्वे कर राहत उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके।