छोटे गांव की बेटी ने हासिल की बड़ी सफलता, सांसद ने किया सम्मान
छिन्दवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिछेड़ा निवासी संतलाल नर्रे की सुपुत्री आषा नर्रे का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में सहायक कुल सचिव के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर रविवार शाम सांसद कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू ने आषा नर्रे का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सांसद साहू ने कहा कि छोटे से गांव रिछेड़ा की प्रतिभावान छात्रा का एमपीपीएससी के माध्यम से सहायक कुल सचिव के पद पर चयन होना क्षेत्र और आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आषा नर्रे की सफलता ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है तथा यह उपलब्धि अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सचिन सूर्यवंशी, संजू चंद्रभूषण सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, महेंद्र मालवी, चेतुलाल मालवी सहित परिवारजन उपस्थित रहे।








