‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशीलता
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
छिंदवाड़ा। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की।
प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया और उनकी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति भी सुनी।

भूमिका और तनिष्क की प्रस्तुति ने खींचा ध्यान
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा भूमिका भादे तथा कक्षा 11वीं के छात्र तनिष्क जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रभारी मंत्री ने दोनों विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति, विचारों और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, एडीएम धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।








