Home STATE मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सौंसर के बुनकर शेषराव निमजे राज्य स्तरीय कबीर...

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सौंसर के बुनकर शेषराव निमजे राज्य स्तरीय कबीर बुनकर पुरस्कार से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सौंसर के बुनकर शेषराव निमजे राज्य स्तरीय कबीर बुनकर पुरस्कार से किया सम्मानित

पांढुर्णा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। ने जिले के सौंसर के पारंपरिक बुनकर श्री शेषराव महादेव निमजे को भोपाल के मिन्टो हॉल में आयोजित कबीर बुनकर पुरस्कार समारोह में राज्य स्तरीय तृतीय कबीर बुनकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री निमजे को शॉल, श्रीफल एवं 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

  यह सम्मान कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के उपक्रम संत रविदास हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा हाथकरघा बुनाई कला में उत्कृष्ट एवं अपूर्व हुनर प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया गया है।

राज्य स्तर पर सौंसर के बुनकर को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से क्षेत्र की पारंपरिक हाथकरघा कला एवं बुनकरी परंपरा को गौरव मिला है। पुरस्कार मिलने से स्थानीय बुनकरों में भी उत्साह का संचार हुआ है।

  जिला हाथकरघा कार्यालय, सौंसर, जिला पांढुर्णा के सहायक संचालक एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बुनकर श्री शेषराव निमजे सहित अन्य बुनकरों को भोपाल ले जाने तथा समारोह में सहभागिता के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओ.डी.पी. मार्ट एवं ‘द मृगनयनी’ वेब पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इन डिजिटल एवं विपणन पहलों का उद्देश्य स्थानीय बुनकरों, शिल्पियों, कारीगरों एवं ग्रामीण उद्यमियों को बिचौलियों से मुक्त कर उनके उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।

            इन माध्यमों से स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदेश के साथ-साथ व्यापक बाजार तक पहुंच मिलने की उम्मीद है, जिससे बुनकरों एवं शिल्पकारों की आय और उनके पारंपरिक हुनर को बढ़ावा मिलेगा।