मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे
जन-विश्वास दौरे में शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, विकास कार्यों की भी होगी समीक्षा
छिंदवाड़ा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को अपने प्रथम जन-विश्वास दौरे के तहत छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
कार्यक्रम के लिए चयनित शिकायतों का पहले से परीक्षण एवं प्राथमिक स्तर पर निराकरण कराया जा रहा है। जिन शिकायतों का समाधान किया जा चुका होगा, उन शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे समाधान की वास्तविक स्थिति पर स्वयं उनसे चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके अलावा वे जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों के साथ उद्योग संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार, जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना, शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री का यह दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद और उत्तरदायी सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Home CITY NEWS मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगेजन-विश्वास दौरे में शिकायतकर्ताओं...








