Home CRIME पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त,...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त, 40 हजार कीमत, 1 गिरफ्तार 1 फरार..!

पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त, 40 हजार कीमत, 1 गिरफ्तार 1 फरार
थाना अमरवाड़ा में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

छिंदवाड़ा। SP श्री अजय पाण्डेय और ASP श्री आशीष खरे के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अमरवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 आरोपी फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि 15-16 जुलाई 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हिवारसानी की तरफ से एक स्विफ्ट कार में अवैध शराब भरकर अमरवाड़ा लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने जेल रोड, ग्राम हिवारसानी के पास नाकाबंदी की।

पुलिस को देखकर भागा आरोपी
इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार क्रमांक MH31EA9429 आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार में सवार एक व्यक्ति मौके से कूदकर भाग निकला। दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार पिता रामदयाल बंदेवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाबूटोला, थाना अमरवाड़ा बताया। भागने वाले का नाम उसने अपने भाई गोलू उर्फ अखिलेश बंदेवार बताया।

डिग्गी से मिली शराब
कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखी 03 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 350 पाव, यानी 63 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसमें ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब और देशी लाल मसाला शराब शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीलबंद कर जब्त किया गया।

प्रकरण दर्ज, फरार की तलाश जारी
आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 479/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे, उ.नि. अशोक यादव, उ.नि. विजेन्द्र मार्को सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।