Home Uncategorized गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया…

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया…

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया…

रिपोर्ट-ठा.रामकुमार राजपूत
दिनांक-21/07/2024

छिंदवाड़ा ( पंचायत दिशा) छिंदवाड़ा जिले भर में आज गुरु पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया । गुरु पूर्णिमा के दिन लोगों ने अपने-अपने गुरु एंव मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना की …
क्योंकि गुरु और शिष्य की परंपरा का पावन दिन यानि गुरु पूर्णिमा शहर के साथ पूरे जिले में गुरु की आराधना करके मनाया गया। इस दिन जगह-जगह विविध आयोजन हुए। इसमें अखंड कीर्तन, भंडारा, सामूहिक पूजा के साथ विशेष अनुष्ठान भी भक्तों ने किए। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया..
मंदिरों से शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें भक्तगण गुरु की भक्ति में लीन नाचते-गाते चल रहे थे। मंदिरों में आराधना और उपासना का दौर अल सुबह से रात तक चलता रहा। हर साल की तरह इस साल भी गुरुपूर्णिमा महोत्सव हर्षोउल्लास से मनाया गया। गुरु हमें मोक्ष एवं ब्रम्हज्ञान का रास्ता बताते हैं। पहले के समय बडे़ – बडे़ राजा महाराजा अपना सब कुछ त्याग कर गुरुकी शरण में जाते थे। शिक्षा संस्कार एवं ज्ञान अर्जन के लिए भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण ने भी गुरुकी शरण ली थी। गुरुपरात्मा का ही स्वरूप होते हैं। करोड़ों -करोड़ों जन्मों के पुण्य जब जोर मारते हैं तो व्यक्ति गुरुकी शरण में जाता है। गुरुपूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। श्री गुरुगीता से भगवान शंकर बताते हैं कि ब्रम्हज्ञानी गुरुको स्वयं भगवान ब्रह्मा ,विष्णु एवं महेश भी प्रणाम करते हैं ऐसी गुरुमहिमा है। एक बार सदगुरु मिल जाये फिर मनुष्य संसार बन्धन तथा 84 लाख योनियों में नहीं भटकता।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की समस्त देश प्रदेश वासियों को पंचायत दिशा समाचार परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं..