Home CRIME अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पांढुर्णा। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को खनिज विभाग के संयुक्त दल ने सौंसर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।


जानकारी के अनुसार, सीतापार–पांगड़ी नाला मार्ग पर निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP28AC5110 बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पाई गई। इसके बाद खनिज विभाग ने मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को रेत सहित जब्त कर लिया।
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना सौंसर परिसर में शासकीय अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। विभाग ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किए जाने के लिए मामला कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी सुश्री यामिनी उईके, सहायक खनिज अधिकारी श्री महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का संयुक्त अमला मौजूद रहा।