पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आगे बढ़ रही सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा
कटनी/मैहर। धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। यात्रा मार्ग में अब तक 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल वितरित किए जा रहे हैं तथा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया जा रहा है।

अपने दृढ़ संकल्प के साथ सांसद बंटी विवेक साहू 14 दिनों में 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर मैहर पहुंचेंगे। वहां वे मां शारदा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली के साथ अच्छी वर्षा की कामना करेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और महापौरों ने किया स्वागत
धार्मिक पदयात्रा के सातवें दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री रवि करन, छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहके, जबलपुर नगर निगम के महापौर अमरदीप सिंह, पूर्व महापौर प्रवास साहू, जबलपुर ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता आतिश ठाकरे, बंटी सक्सेना, मनोज कुशवाह, नरेन्द्र माहोरे, जबलपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, महामंत्री प्रमोद पटेल, पार्षद अर्चना सिसोदिया, दिव्या पटेल, जबलपुर युवा मोर्चा के अभिषेक तिवारी, कमलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीणजन यात्रा में शामिल हुए।









