Home STATE बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक, रेस्क्यू जारी

बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक, रेस्क्यू जारी

बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक, रेस्क्यू जारी
पांढुर्णा/ शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 290 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया, जिससे इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से टावर की चोटी पर बैठा हुआ है और नीचे उतरने से इनकार कर रहा है। फिलहाल उसकी पहचान और टावर पर चढ़ने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया है। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जाए। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था।