Home CITY NEWS नगर निगम में दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति..

नगर निगम में दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति..

नगर निगम में दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में दो आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है।
नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के आदेशानुसार, दिवंगत कर्मचारी अशोक यादव के पुत्र अंशुल यादव तथा दिवंगत कर्मचारी विनोद मेहरोलिया की अविवाहित पुत्री नैना मेहरोलिया को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति दी गई।


मंगलवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके ने दोनों हितग्राहियों को नियुक्ति आदेश पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव, राजेंद्र सोनी, संतोष सोलंकी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।