Home STATE उफनती नदी में बह गई कार, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान..

उफनती नदी में बह गई कार, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान..

उफनती नदी में बह गई कार, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान

डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र में बारिश के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस्तरा मार्ग पर उफान पर बह रही कसा नदी को पार करने की कोशिश में एक कार तेज बहाव में बह गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर तैरते हुए अपनी जान बचा ली। घटना शहपुरा के बस्तरा मार्ग की है, जहां लगातार बारिश के कारण कसा नदी का जलस्तर बढ़ गया था।

इसके बावजूद कार चालक ने नदी पार करने की कोशिश की। तेज बहाव के कारण कार अनियंत्रित होकर नदी में बह गई। कार में सवार तीनों लोग किसी तरह बाहर निकले और तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बही हुई कार नदी में एक पत्थर के पास फंस गई है। प्रशासन ने बारिश के दौरान उफनती नदियों और पुल-पुलियों को पार न करने की अपील की है।