Home CITY NEWS छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा करेंगे सांसद...

छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा। धार्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ छिंदवाड़ा/पांढुरना के सांसद बंटी विवेक साहू 1 जुलाई से 375 किलोमीटर लंबी 14 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा छिंदवाड़ा से सिवनी और जबलपुर होते हुए मैहर तक जाएगी, जिसका समापन 14 जुलाई को मैहर में होगा।
जानकारी के अनुसार यह धार्मिक पदयात्रा सांसद के छिंदवाड़ा स्थित निवास से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी। पदयात्रा का उद्देश्य छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के नागरिकों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति की कामना बताया गया है।
इस पदयात्रा के लिए सांसद कार्यालय में पंजीयन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक पदयात्री कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
पूर्व पदयात्राओं का उल्लेख
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा पूर्व में भी कई धार्मिक पदयात्राएं की जा चुकी हैं, जिनमें—
जामसांवली तक 61 किलोमीटर
महादेव मंदिर तक 34 किलोमीटर
रामेश्वर धाम तक 22 किलोमीटर
खंडवा तक 411 किलोमीटर

इन सभी यात्राओं को मिलाकर लगभग 528 किलोमीटर की पदयात्राएं वे पूर्व में पूर्ण कर चुके हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्राएं
इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उन्होंने छिंदवाड़ा से जुन्नारदेव एवं सिंगोड़ी क्षेत्रों में लगभग 125 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में यात्राएं की गई थीं।
पदयात्रा के दौरान सांसद मार्ग में पड़ने वाले गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों से संवाद करेंगे तथा वरिष्ठ नागरिकों और माताओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।