मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क हादसे पर दु:ख जताया
छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
मुख्यमंत्री ने की मृतकों और घायलों के परिजन को आर्थिक सहायता देने की घोषणा
मृतकों के परिजन को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता
भोपाल/छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की असमय मृत्यु पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास एक ट्रक और पिकअप की भिड़त हो जाने से यह दु:खद दुर्घटना हुई।








