Home NATIONAL पीताम्बरा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा...

पीताम्बरा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत..

पीताम्बरा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत
दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को धार्मिक नगरी दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां पीताम्बरा पीठ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दतिया आगमन पर एयरपोर्ट पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, झांसी के कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे विश्व प्रसिद्ध मां पीताम्बरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया।


मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रशासन ने मंदिर परिसर, एयरपोर्ट एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दतिया आगमन से श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। दर्शन एवं पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी के लिए रवाना हो गए।
दतिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
एयरपोर्ट पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित अधिकारियों ने किया स्वागत।

मां पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की।
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट रहा।