Home POLITICAL जनकल्याण शिविर में 5 हितग्राहियों को मिला खाद्यान्न पात्रता प्रमाण पत्र..

जनकल्याण शिविर में 5 हितग्राहियों को मिला खाद्यान्न पात्रता प्रमाण पत्र..

जनकल्याण शिविर में 5 हितग्राहियों को मिला खाद्यान्न पात्रता प्रमाण पत्र
पांढुर्णा, (सौसर) जनपद पंचायत सौंसर में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में ग्राम पंचायत देवली के पांच हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


प्रमाण पत्रों का वितरण पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री नाना भाऊ मोहोड़ के हस्ते किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनकल्याण शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने खाद्यान्न पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और शासन की पहल को सराहनीय बताया। जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।