Home CITY NEWS विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में योग एवं...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में योग एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन…

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में योग एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योग एवं प्राणायाम सत्र से हुई, जिसमें आयुष विभाग के योगाचार्य डॉ. पवन नेमा ने श्रमिकों के साथ सहभागिता करते हुए स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात किरदार संस्थान द्वारा तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में नाट्य निर्देशन डॉ. पवन नेमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि नेमा, ऋषभ स्थापक एवं प्रवीण बांधे सहित अन्य कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रबोधन सत्र के दौरान ऋषभ स्थापक ने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम के अंत में नोडल डॉक्टर डॉ. नितीन टेकरे के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रमिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित