Home AGRICULTURE पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई खरीदी, किसानों का सम्मान कर किया शुभारंभ…

पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई खरीदी, किसानों का सम्मान कर किया शुभारंभ…

पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई खरीदी, किसानों का सम्मान कर किया शुभारंभ
गोपालपुर सोसायटी ने ठाकुर वेयरहाउस में शुरू किया उपार्जन कार्य
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में गोपालपुर सोसायटी द्वारा ठाकुर वेयरहाउस में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ अवसर पर जनपद सदस्य मथुरा सनोडिया, राजवंश ठाकुर एवं सोसायटी प्रबंधक विजय शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने किसानों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।


इस दौरान अतिथियों ने किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाएगी। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।


खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पर पहुंचे।