Home CITY NEWS सिवनी में मीडिया वर्कशॉप, छिंदवाड़ा फिर क्यों बाहर? सवालों के घेरे में...

सिवनी में मीडिया वर्कशॉप, छिंदवाड़ा फिर क्यों बाहर? सवालों के घेरे में प्राथमिकताएं..

सिवनी में मीडिया वर्कशॉप, छिंदवाड़ा फिर क्यों बाहर? सवालों के घेरे में प्राथमिकताएं
छिंदवाड़ा (पंचायत दिशा समाचार)
केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया को “मजबूत कड़ी” माना जाता है, लेकिन छिंदवाड़ा जिले में मीडिया वर्कशॉप का अभाव अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
हाल ही में पत्र सूचना कार्यालय भोपाल द्वारा सिवनी में आयोजित मीडिया कार्यशाला में योजनाओं के क्रियान्वयन और जन-जागरूकता में मीडिया की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मनीष गौतम, अजय उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में यह रेखांकित किया गया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मीडिया की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
छिंदवाड़ा में चुप्पी क्यों?
सवाल यह उठता है कि जब पड़ोसी जिले सिवनी में इस तरह की पहल हो सकती है, तो छिंदवाड़ा जैसे बड़े और सक्रिय मीडिया नेटवर्क वाले जिले में अब तक ऐसा आयोजन क्यों नहीं हुआ?
क्या यह सिर्फ प्रशासनिक प्राथमिकताओं का मामला है?
क्या प्रस्ताव भेजे ही नहीं गए, या प्रक्रिया लंबित है?
या फिर यह महज संयोग है कि छिंदवाड़ा लगातार ऐसे आयोजनों से बाहर रहा?

स्थानीय स्तर पर उठने लगी मांग जिले के मीडिया प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि यहां भी इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित हों, तो—
योजनाओं की जमीनी समझ मजबूत होगी
फील्ड की वास्तविक समस्याएं सामने आएंगी
और आम जनता तक सटीक व प्रमाणिक जानकारी पहुंच सकेगी
तथ्य बनाम अपेक्षा
जहां एक ओर सरकार और प्रशासन मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं, वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा में इस दिशा में ठोस पहल का अभाव कई सवाल खड़े करता है।