पेंच पार्क के जमतरा गेट पर हंगामा
टाइगर अटैक में युवक की मौत से भड़के ग्रामीण, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार) पेंच पार्क
(Pench National Park) के कुंभपानी बफर क्षेत्र अंतर्गत जमतरा गेट पर मंगलवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब टाइगर अटैक में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
घटना का क्रम
जानकारी के अनुसार ग्राम नाहरझिर निवासी दिनेश (पिता पुसू कर) की मौत टाइगर के हमले में होना बताई जा रही है। सोमवार शाम वन विभाग को एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। वन अधिकारियों के अनुसार शव कोर एरिया के भीतर पाया गया।
गेट पर जुटी भीड़, नारेबाजी
घटना की जानकारी मिलते ही जमतरा गेट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में लगातार टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है और मवेशियों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रशासन मौके पर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभात मिश्रा (एसडीएम) सहित पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
अधिकारियों का पक्ष
प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत वन्यप्राणी के हमले से होना सामने आ रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
तनाव के बीच शांति
काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रशासन की समझाइश पर मामला शांत हुआ, लेकिन क्षेत्र में अब भी भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टाइगर के मूवमेंट पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।