Home CITY NEWS कोतवाली थाना परिसर के भीतर से बाइक चोरी, पुलिस पर उठे सवाल..?

कोतवाली थाना परिसर के भीतर से बाइक चोरी, पुलिस पर उठे सवाल..?

छिंदवाड़ा(पंचायत दिशा समाचार) कोतवाली थाने में एक वकील पीएम रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचते हैं और थाना के सामने परिसर में अपनी बाइक पार्क करते हैं कुछ देर में बेखौफ एक चोर आकर पुलिस को चुनौती देते हुए वकील की बाइक चोरी कर ले जाता है अपराधियों के बीच पुलिस का ख़ौफ कितना है यह वारदात हकीकत बताने के लिए काफी है।

कोतवाली थाना टीआई

कोतवाली थाने से बाइक हुई चोरी पुलिस के हाथ खाली।

चोर-बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस का खौफ कितना है, इसका बड़ा नमूना सामने आया है। घरों, दुकानों और मंदिरों में चोरियों के बाद अब बदमाश कोतवाली थाना में भी सेंध लगा गए हैं। कोतवाली थाना परिसर से चोरों ने बाइक चुरा ली है। चोरी गई बाइक वकील की है। वकील थाना परिसर में बाइक खड़ी कर थाने के भीतर एक पीएम रिपोर्ट लेने गए थे। वे भीतर गए और इधर चोरों ने कमाल दिखा दिया। चोरी की वारदातों में घिरी कोतवाली पुलिस अब अपने घर की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है। जिससे शहर में पुलिसिंग को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वकील संतकुमार पाल ने बताया कि 7 अप्रैल की शाम 7 बजे वह एक पीएम रिपोर्ट की कॉपी लेने कोतवाली थाना गए थे। उन्होंने अपनी बाइक परिसर में खड़ी की थी। थाने के भीतर से जब वे बाहर आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद 8 अप्रैल को उन्होंने कोतवाली थाने से बाइक चोरी की लिखित शिकायत की।

सीसीटीवी में चोरी करता दिखा चोर।

कोतवाली थाने में लगे सीसीटीवी बाइक चोरी करता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है लेकिन चेहरा साफ नहीं दिखने की वजह से पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पा रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि थाना परिषद एक बाइक चोरी हुई है सीसीटीवी में एक संदिग्ध दिखा है सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है जल्द ही हम चोर को गिरफ्तार कर लेंगे।

लगातार बढ़ रही है शहर में बाइक चोरी की घटनाएं।

छिंदवाड़ा शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है कुछ दिन पहले ही एक पत्रकार की बाइक बाजार में एक दुकान के सामने दिनदहाड़े चुरा ली गई थी उसके बाद करीब देर रात 3:00 बजे एक जिम संचालक की बुलेट भी चोरी कर ली गई थी हालांकि सभी घटनाओं में सीसीटीवी में चोर बाइक ले जाते नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस की गिरफ्त में अब तक कोई भी चोर नहीं आया है अब कोतवाली परिसर के भीतर ही बाइक चोरी करके चोरों ने एक तरह से पुलिस को चैलेंज किया है जो पुलिस के लिए अब गले की हड्डी बन गया है।