Home CITY NEWS जिले के लिए गौरव का क्षण: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में छिंदवाड़ा–पांढुर्णा...

जिले के लिए गौरव का क्षण: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में छिंदवाड़ा–पांढुर्णा के 256 विद्यार्थियों का चयन, प्रदेश में प्रथम स्थान..

जिले के लिए गौरव का क्षण: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में छिंदवाड़ा–पांढुर्णा के 256 विद्यार्थियों का चयन, प्रदेश में प्रथम स्थान
छिंदवाड़ा/पांढुर्णा(पंचायत दिशा समाचार ) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025-26 के अंतर्गत छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के 256 विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश स्तर पर चयन हुआ है। सर्वाधिक चयन के साथ दोनों जिलों ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी छिंदवाड़ा–पांढुर्णा जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।
चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाकर अगले चरण में प्रस्तुत कर सकेंगे।
विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत करते हुए सामाजिक, पर्यावरणीय और तकनीकी समस्याओं के समाधान से जुड़े नवाचारी वैज्ञानिक विचार पेश किए, जिन्हें राज्य स्तर पर सराहना मिली है।