Home AGRICULTURE जिलें की चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार.. किसानों के साथ धोखाधड़ी...

जिलें की चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार.. किसानों के साथ धोखाधड़ी …

जिलें की चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार.. किसानों के साथ धोखाधड़ी …

कृषि उपज मंडी चौरई में सचिव एंव मंडी प्रांगडा प्रभारी की खुली लूट..

शासन प्रशासन के आदेशों की खुले रूप में अवहेलना की गई कृषि उपज मंडी चौरई में

छिंदवाड़ा/ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें की चौरई कृषि उपज मंडी में पहलें ही करोंडो रुपए की धोखाधड़ी से किसान को परेशान है, 4 महीने 20 जाने के बाद भी किसानों को पैसा नहीं मिला है और व्यापारी शहर छोड़ कर भाग गए हैं लेकिन फिर भी मंडी बोर्ड हाथ पे हाथ रख बैठा है..सूत्रों की जानकारी के अनुसार इन पिछले दो सालों से मंडी सचिव एंव मंडी प्रांगडा प्रभारी द्वारा खुली अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जिसमें मंडी सचिव सुश्री नीतू उईके और प्रांगण प्रभारी गजराज सिंह वर्मा पर किसानो ने गंभीर आरोप लगा हैं। कृषि उपज मंडी चौरई के इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग भ्रष्टाचार किया है और अब जाँच चल रही है तो मंडी के दुसरे कर्मचारी को फंसा जा रहा है ।
और अपने आप को निर्दोष साबित करने में लगे हुए हैं

कृषि उपज मंडी चौरई में महीनों से चल रहा था भ्रष्टाचार का खेल
….

सूत्रों के अनुसार चौरई कृषि उपज मंडी में दो तीन सालों से मंडी में भ्रष्टाचार चरम पर है, यंहा पर मंडी सचिव और प्रांगण प्रभारी की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जा रहा था। मंडी प्रांगण प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने दिन के गेट प्रभारी के रूप में निरंतर दो से तीन साल तक अवैध वसूली की। उन्होंने किसानों से ट्रैक्टर ट्रॉली पर ₹10 प्रति ट्राली वसूले और फोन पर भी पैसे डलवाए। इसके अलावा, उन्होंने प्रांगण में किसानों से अनाज का ढेर डलवाने के लिए जगह के तौर पर भी ₹100 से ₹200 तक वसूलते थे। जिसकी किसानों के द्वारा मौखिक शिकायत कई बार किसानों ने की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई…

किसानों की शिकायत पर मंडी बोर्ड को भेजी गई रिपोर्ट…

चौरई कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में मंडी बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंडी सचिव और प्रांगण प्रभारी के खिलाफ जांच की जानी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए…

चौरई मंडी के नौ कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई…

सूत्रों की जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार के मामले में नौ लोगों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है,वही जानकर बता रहे है कि इसमें दो मंडी कर्मचारी मास्टरमाइंड है औद इन दो लोगों का पूरा खेल है। अब देखना यह है कि मंडी बोर्ड के उच्च अधिकारी इन दोषी अधिकारी कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते हैं..

ये खबर भी देखे….