आधुनिक तकनीक और जैविक खाद का उपयोग ही संपन्न और स्वस्थ बनाएगा: बंटी विवेक साहू
- पांढुर्णा के राजना में विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने हमारी सरकार कृषि के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने हर संभव प्रयास कर रही है। उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के इस्तेमाल के प्रति किसान भाईयो को जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा जिले के राजना में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

सांसद श्री साहू ने इस अवसर पर किसानों से सीधा संवाद कर मौके पर उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों से उनकी शंकाओं का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर और जैविक खाद का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने से खेती की लागत में कमी आएगी वहीं उत्पादन बढ़ेगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वे संपन्न होंगे तथा रासायनिक खाद के कम इस्तेमाल से आमजन स्वस्थ भी रहेगा।