सीईओ की मनमानी, तानाशाही के खिलाफ मुखर हुई जनपद अध्यक्ष
सीएम हेल्प लाइन का सहारा लेकर भाजपा की जनपद अध्यक्ष करवा रही काम…
पंचायत दिशा समाचार
छिंदवाड़ा / मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें में अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं, ऐसा ही मामला आज तामिया जनपद पंचायत में देखने को मिला जंहा आम आदमी की तरह अब जनपद अध्यक्ष भी जनपद सीईओ से परेशान होकर सीएम हेल्प में सीईओ की शिकायत करना पड रहा है तो आप समझ सकते हो की ब्लॉक में आम नागरिक की क्या स्थिति होगी, जनपद अध्यक्ष के अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सुधार नहीं होने की दिशा में अब जनपद अध्यक्ष आंदोलन की राह थामने मजबूर है। चर्चा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसा परतेती ने बताया कि जनपद सीईओ की मनमानी पर यदि वरिष्ठ अफसरों ने रोक नहीं लगाई, तो जल्द ही धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। उन्होंने..

क्षेत्र में गुणवत्ताहीन कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी की है। तामिया में अफसरों द्वारा दोहरा मापदंड चलाया जा रहा है। जिस कार्य को अब धरने पर बैठेगी जनपद अध्यक्ष
श्रीमती तुलसा ईश्वर परतेती तामिया जनपद अध्यक्ष
सहायक यंत्री रामवती कैथवास द्वारा गुणवत्ताहीन बताया जाता है। उसे जनपद सीईओ के इशारे पर उपयंत्रियों द्वारा
गुणवत्तायुक्त बता दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते जनपद अध्यक्ष को सीएम हेल्प लाइन लगाना पड़ा। जिसमें उपयंत्री द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उक्त कार्यों को गुणवत्तायुक्त बता दिया गया। यह घटनाक्रम पिछले करीब दो वर्ष से चल रहा है। जिसके चलते अब जनपद अध्यक्ष को आंदोलन की राह पर अग्रसर होने मजबूर होना पड़ रहा है।
पूरे जनपद क्षेत्र में हो रहे गुणवत्ताहीन कार्य
तामिया ब्लॉक में ग्राम नागदौन में नियमों के विपरीत तालाब का निर्माण कार्य किया गया है। यहां तालाब में वेस्ट वियर नहीं बनाया गया है। इसी तरह खापा खुर्द में निर्मित पुल और पीपरद्वार में निर्मित पुल,तामिया जनपद पंचायत सीईओ की मनमानी के खिलाफ जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती मुखर हों गई है। भाजपा की सरकार में भाजपा की महिला जनपद अध्यक्ष क्षेत्र के निर्माण कार्यों के लिए सीएम हेल्पलाइन का सहारा ले रही है।
जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती ने बताया कि बीते साल भी 14 जून 2024 को जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को शिकायत कर सीईओ संतोष मांडलिक को हटाने की मांग रखी थी वही शासन स्तर पर तबादला बंद होने के कारण ये मामला अटक गया।
बीते दिनों बीएमओ की लापीवाहों को लेकर भी अस्पताल में धरना देना पड़ा था जिले में भले ही वरिष्ठ नेताओ के काम आसानी से हो जा रहे हो, लेकिन ब्लॉक स्तर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को अधिकारियों की मनमानी और तानाशाही का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में अब ब्लॉक स्तर के भाजपा नेताओ कोशिकवा-शिकायतों का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला जिले के आदिवासी अंचल तामिया का प्रकाश में आया है। जहां जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती को काम कराने सीएम हेल्प लाइन का सहारा लेना पड़ रहा है। तामिया जनपद में अफसरशाही
में छूटे पाइप डाल दिया गया है। जिससे किसी भी दिन यहा बड़ा हादसा हो सकता है। यही करारखेड़ा में पूर्व निर्मित नाली को फोड़ दिया गया। जबकि नवीन नाली अलग स्थान पर बनाई जा रही है। सीईओ
हावी है। ऐसे में आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियो को अफसरों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष श्रीमती परतेती ने जनपद सीईओ संतोष मांडलिक पर गुमराह करने और मनमानी बरतने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बताया कि लेटर पेड के जरिए गुणवत्ताहीन कायों के संबध में अवगत कराने और जांच करने की मांग करने की बावजूद निर्माण कार्यों की जांच नहीं हो रही। है। इतना ही नहीं दो वर्ष पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसा परतेती द्वारा ग्राम पंचायत खापा खुर्द में मेन रोड से गोंडी मोहल्ला तक बनाई जा रही सीसी रोड को लेकर
ने अपनी मनमानी कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को भी बंद कर दिया जा रहा है। सीईओ के विरोध के चलते अब तामिया में आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया कि सड़क का निर्माण गुणवत्ताहीन किया जा रहा है। जनपद अध्यक्ष के पत्र के तहत सहायक यंत्री द्वारा मामले की जांच की गई। जिसमें निर्माण खापाखुर्द में गुणवत्ताहीन बनाई गई सड़क कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया। जिसके तहत सहायक यंत्री आरबी कैथवास द्वारा सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं सहायक यंत्री द्वारा उपयंत्री और दल के साथ पुनः निरीक्षण किया गया। जिसमें 5 लाइन पाइप में 15 पाइप लगाए गए है। जिसमें एक पाइप गुणवत्ताहीन मिला। जिसे बदलने निर्देश दिए गए। किन्तु मामले में ना तो कोई सुधार नहीं हुआ।