Home CITY NEWS छिन्दवाड़ा शहर के सिवनी प्राण मोती में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने...

छिन्दवाड़ा शहर के सिवनी प्राण मोती में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन लोग हुए घायल….

पंचायत दिशा समाचार

छिंदवाड़ा /शहर के सिवनी प्राण मोती क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 4 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नए मकान का टावर निर्माण कार्य चल रहा था। दीवार गिरने से एक मिस्त्री और 3 महिला मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में किसी लापरवाही की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दीपक उईके के मकान का काम चल रहा था। इस दौरान छत पर बन रहे टॉवर की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मिस्त्री समेत 4 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत सामान्य बताई जा रही है। घायलों में रोशनी डेहरिया (40 वर्ष), महेश (48 वर्ष), उर्मिला (42 वर्ष) और जय कुमारी (24 वर्ष) शामिल हैं।

नए मकान का टावर निर्माण कार्य करते समय मकान की दीवार गिरने से एक मिस्त्री और दो महिला मजदूर दब गए । पड़ोसियों की मदद से तत्काल तीनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।