Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा पर होंगे 20 लाख 50 हजार...

सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा पर होंगे 20 लाख 50 हजार के विभिन्न निर्माण कार्य….

सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा पर होंगे 20 लाख 50 हजार के विभिन्न निर्माण कार्य

पूर्व विधायकों व पूर्व मंडल अध्यक्षों एवं वर्तमान मंडल अध्यक्षों की मांग पर सांसद ने की निर्माण कार्यों की अनुशंसछिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा पर भाजपा मंडल कुण्डा विकास खंड चौरई एवं भाजपा मंडल मोहखेड़ विकास खंड सौंसर के अंतर्गत सांसद निधि से 20 लाख 50 हजार के विभिन्न  निर्माण   कार्य कराए जायेगें।
          उल्लेखिनीय हैं कि पूर्व विधायक रमेश दुबे एवं भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष कुण्डा कमलेश वर्मा व वर्तमान मंडल अध्यक्ष धरमसिंग वर्मा ने सांसद बंटी विवेक साहू से कुण्डा मंडल के अंर्तगत विभिन्न निर्माण कार्यो की मांग की थी। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू ने कुण्डा मंडल अंर्तगत आने बाले विभिन्न ग्रामों मे 10 लाख रूपये के निर्माण कार्यो की अनुशंसा की हैं। जिसके तहत धनोरा में कलामंच निर्माण के लिए 1 लाख, हिवरखेड़ी में कलामंच एवं चबूतरा निर्माणां के लिए 2 लाख, केवलारीसंभा में कलामंच के लिए 1 लाख, बाम्हनवाड़ा में कलामंच के लिए 1 लाख, मुआरी में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार, झिलमिली में कला मंच के लिए 1 लाख, पिपरियाफतेपुर में कला मंच के लिए 1 लाख, आमाबोह में चबूतरा निर्माण के लिए 50 हजार की अनुशंसा की हैं। इसी तरह पूर्व विधायक नाना मोहोड एवं भाजपा मंडल मोहखेड के पूर्व अध्यक्ष सदन साहू व वर्तमान मंडल अध्यक्ष गगन घटकडे ने सांसद बंटी विवेक साहू से जनपद पंचायत मोहखेड के विभिन्न गांवों में निर्माण कार्यो के लिए मांग की थी। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू ने बीसापुर कलां में श्रीराम मंदिर में अतिरिक्त कार्य हेतु 2 लाख, सारंगबिहरी में रंगमंच निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार, मोहखेड में जय मां काली माता मंदिर में अतिरिक्त कार्य हेतु 1 लाख, पटरानाई में शिव मंदिर के लिए 1 लाख, ईकलबिहरी में मंदिरों के अतिरिक्त निर्माण के लिए 2 लाख, पालामऊ में राधा कृष्ण मंदिर के अतिरिक्त निर्माण के लिए 1 लाख, जमुनियामाल में माता मंदिर भैरोपानी में अतिरिक्त निर्माण के लिए 1 लाख एवं तारा में शिव मंदिर के अतिरिक्त कार्य हेतु 1 लाख के निर्माण कार्यो की अनुशंसा की हैं।