सिवनी जिलें के मोगली अभ्यारण ग्राम जीरेवाड़ा की सीमा के पास मिला बाघिन का शव…
विधुत करेंट लगने से मौत होने की संभावना, वन अमला जांच में जुटा
पंचायत दिशा समाचार
सिवनी – मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में इन दिन बाधों की मौत ने कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं ऐसे ही मामला आज मोगली अभ्यारण के ग्राम जीरेवाड़ा की सीमा में देखने को मिला जंहा एक मादा बाघिन का शव मिला है।

जिसके बाद वन अमला जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार शाम के समय भ्रमण के दौरान वन कर्मचारियों को एक बाघिन मोगली अभ्यारण और ग्राम जीरेवाड़ा के समीप जमीन मृत अवस्था मे दिखाई दी। इस बात की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। और बाघिन के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस जगह बाघिन का शव मिला है। वहां विधुत करेंट उपयोग करने की कुछ सामग्री भी मिली है। जिससे यह माना जा रहा है कि उसकी मौत करेंट लगने से हुई है। पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने रात 8 बजे जानकारी देते हुए बताया की बाघिन की आयु लगभग 4-5 वर्ष थी। प्रथम दृष्टया बाघिन की मृत्यु विद्युत करंट से हुई प्रतीत हो रही थी। शव के समीप करंट लगाने के अन्य साक्ष्य भी मिले। प्रकरण में जांच जारी है।

उपसंचालक पेंच टाइगर रिजर्व रजनीश कुमार सिंह ने बताया…
उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी रजनीश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि शव के समीप करंट लगाने के अन्य साक्ष्य भी पाए गए हैं, जो इस घटना में मानव हस्तक्षेप की ओर संकेत कर रहे हैं। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है।