Home STATE मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने फिर किया बडा फेरबदल 12 आईएएस अधिकारियों...

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने फिर किया बडा फेरबदल 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले,

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने फिर किया बडा फेरबदल 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले,
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बने संजय दुबे,

By admin
21 August 2024
पंचायत दिशा समाचार

भोपाल – मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बडा फेरबदल करते हुए सामान्य विभाग में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। बुधवार रात जारी लिस्ट में 12 आईएएस अधिकारियों के विभाग में बदलाव किया गया है। कई कलेक्टरों को प्रमुख सचिव तो कई कलेक्टरों को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।

एमपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले
11 दिन में तीसरी बार हुआ तबादले..

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
राज्य के 12 आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग
आईएएस अधिकारियों के तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बने संजय दुबे ,
मोहन सरकार ने बार फिर से आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने 11 दिन में तीसरी बार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले मंगलवार को भी अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। बुधवार को एक बार फिर से सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारी संजय दुबे को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के वर्तमान प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुधवार को जारी लिस्ट में किसी भी जिले के कलेक्टर को नहीं बदला गया है। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी को अपर सचिव, मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि मंगलवार को भी राज्य सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए थे। श्रीमन शुक्ला को शहडोल संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।